Thursday, March 28, 2019

जीवन में कामयाबी

जीवन में कामयाबी

हम इस जीवन के अंदर बहुत-कुछ सुनते हैं। सवेरे से लेकर शाम तक कोई न कोई, कुछ न कुछ सुनाता ही रहता हैं। परंतु हमें चाहिए कि अपने जीवन में कुछ समय निकाल कर ऐसी बातें सुनें जिससे सचमुच में हमारा भला हो।
      मैं आपको यह बताना चाहता हूं कि सारे संसार को गन्ना, हिन्दुस्तान की देन हैं। गन्ना हिन्दुस्तान से ही शुरू होकर, सारे संसार मैं फैला हैं। गन्ना हैं क्या ? आप लोगों ने गन्ना उगते हुए देखा होगा? पहले खेत जोतते हैं और फिर उसमें गन्ना को फेंकते हैं, फिर पिछे से कोई आता है और जहां गन्ने का अंकुर निकलेगा, उसको सीधा करता है। फिर उसे मिट्टी से ढक देते हैं, फिर उसमें पानी डाला जाता हैं। मिट्टी में कोई मिठास नहीं होती है, उस पानी में भी कोई मिठास नहीं होती हैं, परंतु जब गन्ना तैयार हो जाता है तो उसमें बहुत मिठास होती हैं! गन्ने ने अपने छोटे-से जीवन में एक काम कर लिया। उसका जीवन ज्यादा बड़ा तो होता नहीं हैं, पर जबतक वह बड़ा हो जाता हैं, तबतक वह एक काम कर लेता है कि अपने अंदर मिठास भर लेता है।

                                 

तो प्रश्न उठता हैं कि हम अपने जीवन में क्या भरते हैं ?

Wednesday, March 27, 2019

Management funda

🤵🏻 *मैनेजमेंट लेसन:*

एक दिन एक कुत्ता 🐕 जंगल में रास्ता खो गया..

तभी उसने देखा, एक शेर 🦁 उसकी तरफ आ रहा है..

कुत्ते की सांस रूक गयी..
"आज तो काम तमाम मेरा..!"

He thought, & applied A lesson of
MBA..

फिर उसने सामने कुछ सूखी हड्डियाँ ☠ पड़ी देखी..

वो आते हुए शेर की तरफ पीठ कर के बैठ गया..

और एक सूखी हड्डी को चूसने लगा,
और जोर जोर से बोलने लगा..

 "वाह ! शेर को खाने का मज़ा ही कुछ और है..
एक और मिल जाए तो पूरी दावत हो जायेगी !"

और उसने जोर से डकार मारी..
इस बार शेर सोच में पड़ गया..

उसने सोचा-
"ये कुत्ता तो शेर का शिकार करता है ! जान बचा कर भागने मे ही भलाइ है !"

और शेर वहां से जान बचा के भाग गया..

पेड़ पर बैठा एक बन्दर 🐒 यह सब तमाशा देख रहा था..

उसने सोचा यह अच्छा मौका है,
शेर को सारी कहानी बता देता हूँ ..

शेर से दोस्ती भी हो जायेगी,
और उससे ज़िन्दगी भर के लिए जान का खतरा भी दूर हो जायेगा..

वो फटाफट शेर के पीछे भागा..

कुत्ते ने बन्दर को जाते हुए देख लिया और समझ गया की कोई लोचा है..

उधर बन्दर ने शेर को सारी कहानी बता दी, की कैसे कुत्ते ने उसे बेवकूफ बनाया है..

शेर जोर से दहाडा -
"चल मेरे साथ, अभी उसकी लीला ख़तम करता हूँ"..

और बन्दर को अपनी पीठ पर बैठा कर शेर कुत्ते की तरफ चल दिया..

Can you imagine the quick "management" by the DOG...???

कुत्ते ने शेर को आते देखा तो एक बार फिर उसके आगे जान का संकट आ गया,

मगर फिर हिम्मत कर कुत्ता उसकी तरफ पीठ करके बैठ गया l

He applied Another lesson of MBA ..

और जोर जोर से बोलने लगा..

"इस बन्दर को भेजे 1 घंटा हो गया..
साला एक शेर को फंसा कर नहीं ला सकता !"

यह सुनते ही शेर ने बंदर को वही पटका और वापस पिछे भाग गया ।

*शिक्षा 1:- मुश्किल समय में अपना आत्मविश्वास कभी नहीं खोएं*

*शिक्षा 2:- हार्ड वर्क के बजाय स्मार्ट वर्क ही करें क्योंकि यहीं जीवन की असली सफलता मिलेगी*

*शिक्षा 3 :- आपका ऊर्जा, समय और ध्यान भटकाने वाले कई बन्दर आपके आस पास    हैं, उन्हें पहचानिए और उनसे सावधान रहिये*

😃 *व्यस्त रहिये, स्वस्थ रहिये

Page ko like kare share kare or comment krna na bhule.
👌Link ko click kare or ek Prernadayak video dekhe.
https://youtu.be/XAG92z_7jO0

Tuesday, March 26, 2019

कामयाबी

एक बार बादलों की हड़ताल हो गई बादलों ने कहा अगले दस साल पानी नहीं बरसायेंगे। ये बात जब किसानों ने सुनी तो उन्होंने अपने हल वगैरह पैक कर के रख दिये लेकिन एक किसान अपने नियमानुसार हल चला रहा था। कुछ बादल थोड़ा नीचे से गुजरे और किसान से बोले क्यों भाई पानी तो हम बरसाएंगे नहीं फिर क्यों हल चला रहे हो? किसान बोला कोई बात नहीं जब बरसेगा तब बरसेगा लेकिन मैं हल इसलिए चला रहा हूँ कि मैं दस साल में कहीं हल चलाना न भूल जाऊँ। अब बादल भी घबरा गए कि कहीं हम भी बरसना न भूल जाएं। तो वो तुरंत बरसने लगे और उस किसान की मेहनत जीत गई। जिन्होंने सब pack करके रख दिया वो हाथ मलते ही रह गए , सो लगे रहो भले ही परिस्थितियां अभी हमारे विपरीत है , लेकिन आने वाला समय निःसंदेह हमारे लिये अच्छा होगा ।
Moral of the story : --- कामयाबी उन्हीं को मिलती है जो विपरीत परिस्थितियों में भी मेहनत करना नहीं छोड़ते हैं।

Tuesday, March 19, 2019

HAPPY HOLI


संसार में केवल मनुष्य ही एकमात्र ऐसा प्राणी है...
 जिसका*"जहर"* उसके *"दांतों "* में नही,
*"शब्दों "* में है...

इसलिए ...
*शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करिये*।
ऐसे शब्द का प्रयोग करिये... .
जिससे, किसी की भावना को ठेस ना पहुंचे।
इस बार होली में सारे गिले सिकवे भुल कर होली के इस मिलन पर्व में खुशियां बाटे.

शांति से रंगो की तरह खुद को घुल मिलकर त्योहार मनाऐ
और साथ ही साथ पानी की ज्यादा खर्च ना करे एवं नुकसान पहुचाने वाले रंगो से अपने को और बच्चो को दुर रखे। क्योकि

जल ही जीवन हैं.

मेरे तरफ से होली की ढेर सारे शुभकामनाऐ.

HAPPY HOLI U AND YOUR FAMILY

From - The team of "KHUD KI SAHI PAHCHAN"

Thank YOU💐